By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Fri, 29 Mar 2024 21:09:21 (IST)
यूपी का एक ऐसा शहर है, जो हर साल पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका जैसे देशों से हजारों की संख्या में मेहमानों से गुलजार हो जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। इस बात की गारंटी है कि इस बेहद खूबसूरत नजारे से आपकी नजरें चाहकर भी हट नहीं पाएंगी। आगरा के कीठम में बना है राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण्य। 800 हेक्टेयर में फैला है यह पक्षी अभ्यारण्य, हर साल हजारों किलोमीटर दूर से यहां आते हैं विदेशी पक्षी। पक्षियों की 95 तरह की प्रजातियां देखने को मिलती है यहां। पक्षियों से गुलजार कीठम झील का नजारा बस जाता है दिल में, 15 अक्टूबर से बढ़ने लगती है विदेशी पक्षियों की चहचहाहट। टिकट लेकर इस पक्षी अभ्यारण्य में सैर कर सकते हैं टूरिस्ट, झील में बोटिंग का आनंद लेने भी आते हैं लोग।