By: Inextlive Desk |
Updated Date: Sat, 05 Aug 2023 21:35:38 (IST)
Khusro Bhagh Prayagraj : एक खूबसूरत बाग जो बन गया मुगल परिवार की कब्रगाह! संगम के शहर प्रयागराज में जहांगीर ने बड़े बेटे खुसरो के नाम पर बनवाया था खुसरोबाग। शाही परिवार के सदस्यों की कब्रगाह बन गया खुसरोबाग। पिता का विद्रोह करने पर खुसरो को बाग में नज़रबंद रखा गया। भागने की कोशिश में मारा गया था खुसरो। 64 एकड़ में फैले बाग में हैं खुसरो और सुल्तान बेगम के मकबरे। बाग में बलुई पत्थर से बने तीन मक़बरे मौजूद हैं। आका रज़ा ने बनाया था इस मकबरे का डिज़ाइन। खुसरोबाग में बड़ी संख्या में हैं अमरूद और आम के पेड़। मक़बरे के ऊपर बनी विशाल छतरी मजबूत पिलर्स पर टिकी है। बेगम के मक़बरे के बगल में है खुसरो की बहन निसार का मक़बरा। प्रयागराज के खुसरोबाग में सुबह और शाम बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं और यहां ऐतिहासिक नजारोंका आनंद लेते हैं।