By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 16:35:04 (IST)
रांची के मांडर गांव से निकला देश के बड़े किडनी रैकेट का सरगना! ऑर्गन ट्रांसप्लांट के अवैध रैकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा मुर्तजा अंसारी। जयपुर और गुरुग्राम में चल रहे बड़े किडनी रैकेट से जुड़े है मुर्तजा का गहरा कनेक्शन। रैकेट का खुलासा होते ही मुर्तजा हुआ फरार, पुलिस टीम रांची तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक मुर्तजा बेहद शातिर है और कई भाषाएं जानता है। मुर्तजा के ज्यादातर मरीज मिडिल ईस्ट और बांग्लादेश से आते थे। रईस मरीजों के लिए मुर्तजा बांग्लादेश से लाता था गरीब ऑर्गन डोनर। मुर्तजा के गांव और घर वाले उसके अवैध कामों से पूरी तरह हैं अंजान।