By: Inextlive Desk |
Publish Date: Sat, 27 Jan 2024 17:44:30 (IST)
काबिलियत को पहचान दे रहा Lucknow का हुनर महोत्सव, अवध शिल्पग्राम में जुटे देश भर के हजारों शिल्पकार। कलाकारों की काबिलियत को पहचान दिला रहा लखनऊ का हुनर महोत्सव। अवध शिल्पग्राम में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक कलाकार दिखाएंगे अपना हुनर। देश भर के शिल्पकार और कलाकार साथ मिलकर दिखा रहे एक भारत श्रेष्ठ भारत। पूरे यूपी के तमाम जिलों के ओडीओपी उत्पाद आकर्षित कर रहे अपनी ओर। गुजरात से लेकर कश्मीर के कलाकार दिखा रहे अपनी संस्कृति की झलक। घर के डेकोरेटिव आइटम से लेकर तमाम क्राफ्ट और घरेलू सामान यहां उपलब्ध। हुनर महोत्सव में खरीदारी करने और फोक आर्ट्स का मजा लेने जुट रहे हजारों लोग।