राजधानी लखनऊ में अब महिलाएं होंगी ज्यादा सुरक्षित, क्योंकि शहर के कोने कोने में बनाए जा रहे हैं स्पेशल पिंक बूथ। स्मार्ट सिटी के सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लखनऊ शहर में बन रहे हैं पिंक बूथ, जहां होगा सिर्फ महिला पुलिसकर्मियों का स्टाफ पिंक बूथ ऑन स्पॉट महिलाओं और लड़कियों को न्याय दिलाने का काम करेगा। जानिए पिंक बूथ की खूबियां... - 2 मंजिल का होगा एक पिंक बूथ - पिंक बूथ थानेवार गर्ल्स स्कूल, कॉलेज, मार्केट के नजदीक होंगे - दो मंजिला होगा पिंक बूथ, साइज 10 बाई 13 की - ग्राउंड फ्लोर में टॉयलेट भी बनाया गया है - फर्स्ट फ्लोर में रेस्ट रूम के साथ एक किचन भी - सीसीटीवी, वायरलेस संग अन्य तकनीकी संसाधन - छत पर पानी की टंकी के साथ सोलर सिस्टम लगाया गया।