By: Inextlive Desk |
Publish Date: Tue, 14 May 2024 17:54:03 (IST)
मुंबई में विशालकाय बिलबोर्ड गिरने से 14 लोगों की मौत। बिलबोर्ड गिरने का खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल। तेज तूफान के बीच घाटकोपर में सोमवार शाम गिरा था बिलबोर्ड। ओलम्पिक स्वीमिंग पूल के आकार का था यह बिलबोर्ड। यह बिलबोर्ड कई घरों और एक पेट्रोल पंप के ऊपर गिरा।हादसे में 75 लोग घायल, कुछ लोगों के अब भी दबे होने की आशंका।