By: Inextlive Desk |
Publish Date: Fri, 01 Sep 2023 21:20:48 (IST)
Lucknow : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर बेटे के दोस्त की सिर में गोली मारकर हत्या, आरोपी कौन? घटनास्थल से मंत्री के बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल बरामद। मरने वाले युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है जो विकास का दोस्त था। रिपोर्ट के मुताबिक देर रात 6 लोग मंत्री के घर आए, देर रात तक चला खाना पीना। मंत्री कौशल किशोर बोले, घटना के वक्त बेटा विकास घर पर नहीं था। बताया जा रहा विकास किशोर एक दिन पहले दिल्ली गया हुआ था। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे एक बार फिर सुर्खियों में। डीसीपी राहुल राज ने बताया, पुलिस की फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।