By: Inextlive Desk |
Publish Date: Mon, 09 Oct 2023 21:19:29 (IST)
Deepika Padukone समेत ये सेलिब्रिटीज डिप्रेशन को हराकर बने असली Hero | World Mental Health Day दीपिका काफी लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार रही हैं पर उन्होंने मीडिया से इस बारे में खुलकर बात करते हुए इस टैबू को खत्म किया। इसके अलावा अनुष्का शर्मा भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं पर उन्होने इसे छिपाने की जगह इस पर खुलकर बात करना ज्यादा जरूरी समझा। इस लिस्ट में अगला नाम किंग खान का है। जी हा, इतनी शौहरत बटोरने के बावजूद शाहरुख खान खुद को डिप्रेशन में जाने से रोक नहीं पाए। 2010 में उनकी एक सर्जरी के बाद वो डिप्रेशन में आ गए हैं। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी अपने बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर के कारण काफी लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझी हैं। यही नहीं वरूण धवन ने बताया कि वो फिल्म बदलापुर में एक साइको का रोल प्ले करने के बाद डिप्रेशन में आ गए थे।