By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Thu, 15 Sep 2022 19:42:51 (IST)
Meerut की Scissors की शान ही अलग है। बता दें कि मेरठ का कैंची उद्योग करीब साढ़े तीन सौ साल पुराना है और यहां इसका कारोबार 70 से 80 करोड़ रुपए सालाना का है। यहां बनी कैंची की देश ही नहीं बल्कि अमेरिका और दुबई में भी काफी डिमांड रहती है। आइए जानते हैं, कैसे बनती है मेरठ की मशहूर कैंची और किस तरह यह चाइनीज कैंची को भी मात दे रही है। मेरठ में कैंची कलस्टर के उपाध्यक्ष शरीफ अहमद बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में चाइना की सस्ती कैंची के आयात और भारत में कैंची पर ज्यादा जीएसटी के कारण मेरठ का यह कई सौ साल पुराना उद्योग आज संकट में है। तो ऐसे में मेरठ के कैंची उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वो सरकार से क्या उम्मीद रखते हैं।