क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से डेब्यू करने वाली मौनी राॅय ने अपनी मेहनत के दम पर छोटे पर्दे पर ही नहीं बल्कि सिनेमा कि दुनिया में भी बड़ा नाम बना लिया है। जिसके बाद उन्होंने देवो के देव महादेव और नागिन जैसे सीरियल में काम किया। मगर उनको फेम नागिन सीरियल से मिली। मौनी रॉय एक जर्नलिस्ट बनना चाहती थी। मगर उन्होंने खुद नही सोचा था कि पत्रकार बनने का सपना लेकर दिल्ली आई मौनी एक दिन एक्टिंग की दुनिया में छा जाएंगी। जर्नलिज्म करने के लिए बंगाल से दिल्ली आकर उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन में एडमिशन लिया लेकिन मॉडलिंग प्रोजेक्ट का ऑफर मिलते ही और पढ़ाई बीच में छोड़कर वह दिल्ली से मुंबई चली जाती हैं। मौनी बताती है कि उन्हें इस सफर में कई रिजेक्शन मिले.. टीवी शो से फिल्मों तक का ये सफर काफी मुश्किलों भरा रहा.. लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी। अपनी मेहनत और लगन से ही मौनी राॅय आज एक बड़ी स्टार का स्टारडम हासिल कर पाई हैं।