अपनी विंटेज कार ड्राइव करते नजर आए MS Dhoni, वीडियो को Viral कर रहे उनके फैंस! इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जितने फेमस क्रिकेट के लिए ही उतने ही वो अपनी बाइक कलेक्शन के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी को कार का बहुत शौक है, वो अक्सर अलग- अलग तरह की कार चलाते दिखते हैं। कुछ दिन पहले ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने फार्म हाउस में बाइक कलेक्शन के एक से बढ़कर एक महंगी और लग्जरी मोटरसाइकिल दिखाते नजर आये थे, और तो और एक वीडियो में वो 1980 रोल्स रॉयल्स कार चलाते दिखे थे। वहीं, अब एक बार फिर माही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रांची में धोनी सालों पुरानी कार चलाते नजर आ रहे हैं। उनके फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इससे साफ समझ आता है कि सबके प्यारे धोनी को कार और बाइक से कितना प्यार है।