By: Inextlive Desk |
Publish Date: Sat, 18 Nov 2023 19:45:29 (IST)
20 साल बाद अपने गांव पहुंचे कैप्टन कूल, धोनी के वायरल हुए वीडियो ने जीता फैंस का दिल। फार्मर इंडियन क्रिकेट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ अपने गांव घूमने आए हुए हैं। धोनी का गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हैं, जहां से उनकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल धोनी 20 साल बाद अपने गांव गए और वहां पर अपने रिश्तेदारों से मिले। धोनी के आने से उनके गांव के लोगों में एक अलग सी खुशी देखने को मिली। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने डाउन टू अर्थ नेचर की वजह से भी काफी फेमस हैं, अपने गांव में भी उन्होंने अपना यहीं रंग दिखाया। यहीं नहीं धोनी से अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया, जिसका वीडियो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।