By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 02 May 2024 17:24:17 (IST)
Janhvi Kapoor के घर में अब आप भी कर सकेंगे स्टे, AirBNB पर लिस्ट हुआ उनका ये लग्जरी होम। श्रीदेवी ने अपनी शादी के तुरंत बाद ही चेन्नई में एक घर खरीदा था। जो उनकी पहली प्रॉपर्टी थी, इसी घर में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का बचपन बीता है। लेकिन अब आप भी इस आलीशान घर में स्टे कर सकते हैं। रिसेंटली जान्हवी कपूर ने अपने मां के इस घर को पब्लिक के लिए ओपन कर दिया है। एयर बीएनबी के यूजर्स वेबसाइट के थ्रू जान्हवी के घर में रुकने के लिए कर पाएंगे बुकिंग।