By: Chandra Mohan Mishra |
Publish Date: Sun, 24 Jan 2021 19:29:43 (IST)
Pradhan Mantri Rashtriya Bal Shakti Puraskar 2021 में चुना गया दून का छात्र अनुराग रमोला, किया है ये कमाल। राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार 2021 के लिए देशभर के 32 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है. इनमें से अकेले अनुराग का ही चयन आर्ट एंड कल्चर कैटेगरी में हुआ है। गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी पर राष्ट्रपति इन बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। जानें अनुराग की तमाम उपलब्धियां। अनुराग ने ड्राईंग व पेंटिंग में अब तक 200 से ज्यादा फेमस अवॉर्ड जीते हैं। अनुराग के नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।