By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 20:42:26 (IST)
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की गूंज फैली पूरे देश में। 22 जनवरी को राम लला का अनोखे तरीके से स्वागत करेंगी मेरठ की महिलाएं। श्री राम जी के नाम की मेहंदी लगाकर महिलाएं भगवान को रिझाएंगी। रामोत्सव से जुड़ी मेहंदी डिजाइन का मेरठ की महिलाओं में दिख रहा क्रेज। कुछ लेडीज अपने हाथों पर राम जी का नाम मेहंदी से लिखवा रही हैं। कई महिलाएं राम भजन और अयोध्या नगरी की डिजाइन मेहंदी में लगवा रहीं। शहर की इशिका रस्तोगी 22 जनवरी तक फ्री में लगा रहीं ये स्पिरिचुअल मेहंदी डिजाइंस।