By: Chandra Mohan Mishra |
Publish Date: Fri, 27 May 2022 17:46:57 (IST)
Ramgarh Taal जहां नजर आता है आज का Gorakhpur। खूबसूरत लाइटिंग और फाउंटेन के बीच नजर आती है गोरखपुर की नाइट लाइफ। यहां विजिटर सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक क्रूज राइड का आनंद ले सकते हैं। यहां मिलता है अनोखा स्मोक बिस्किट, जिसकी दीवानगी बच्चों ही नहीं बड़ों में भी नजर आती है। रेगिस्तान की शान ऊँट की सवारी का मजा भी मिलता है यहां। रामगढ़ताल झील में बनेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जहां मिलेगा डिनर का अनोखा मजा। लेजर एंड लाइट शो है यहां का मेगा अट्रैक्शन, शाम ढलने पर जिसका आनंद ले सकते हैं। फ्यूचर में यहां हैंगिंग रेस्टोरेंट और रोप वे शुरु होने की भी उम्मीद है।