By: Inextlive Desk |
Publish Date: Fri, 27 Oct 2023 20:45:49 (IST)
रिलायंस जियो की बदौलत अब दुर्गम इलाकों में भी लोग हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस का फायदा उठा पाएंगे। इसके लिए अब रिलायंस जियो, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का यूज करेगा। बता दें कि रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में ‘जियो स्पेस फाइबर’ को प्रजेंट किया है। इसकी मदद से अब रिलायंस जियो दूर दराज के छोटे छोटे इलाकों को इस जियो स्पेस फाइबर की मदद से देश दुनिया के साथ जोड़े रखेगा। इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से न सिर्फ नेटवर्क सुधरेगा बल्कि रिमोट एरियाज में इंटरनेट की स्पीड और भी ज्यादा तेज हो जाएगी।