By: Chandra Mohan Mishra |
Publish Date: Sat, 18 May 2024 12:05:05 (IST)
बरेली यूनिवर्सिटी म्यूजियम में है कुछ ऐसा जिसे देखने खिंचे चले आते हैं लोग। पांचाल म्यूजियम में रखा है 3000 साल पुराना मानव का विशाल कंकाल। अभयपुर गांव में हुई ASI की खुदाई में मिला था ये मानव कंकाल। इसके साथ ही 2 साल के बच्चे का भी कंकाल म्यूजियम में है संरक्षित। मानव इतिहास से जुड़ी तमाम नायाब चीजें इस म्यूजियम में हैं मौजूद। हड़प्पा सभ्यता के वक्त का काफी सामान भी देख सकते हैं यहां। म्यूजियम में प्राचीन चट्टानें और टेराकोटा भी हैं आकर्षण का केंद्र।