By: Inextlive Desk |
Publish Date: Wed, 12 Apr 2023 19:24:04 (IST)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना खान के हाथ एक बड़ी डील लगी है। सुहाना एक बड़े ब्रैंड की ब्रैंड एंबेसडर बन गई हैं। दरअसल न्यूयॉर्क बेस्ड एक ब्यूटी ब्रैंड मेबेलिन ने उन्हें अपना चेहरा बनाया है, यानी कि अब सुहाना फिल्म ही नहीं बल्कि ऐड में भी नजर आने वाली हैं। बता दें सुहाना ने अभी तक किसी फिल्म में काम नहीं किया है। वह बहुत जल्द फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करती हुई दिखाई देंगी। खैर बेटी के ब्रैंड एंबेसडर बनने से पिता शाहरुख काफी खुश नजर आ रहे हैं।