By: Inextlive Desk |
Publish Date: Tue, 12 Sep 2023 21:25:47 (IST)
Bollywood Couple Age Gap: आजकल के माॅर्डन दौर में पति पत्नी के बीच एज गैप मायने नही रखता है। आपने अपने आसपास भी कई ऐसे कपल देखें होंगे जिन्में 10 साल या ज्यादा का एज गैप होता हैं। फिर चाहे लड़का 10 साल बड़ा हो या फिर लड़की। बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपने पार्टनर के साथ अच्छा खासा एज गैप शेयर करती हैं। तो आइए देखते हैं कौन हैं वो बोल्ड एंड ब्यूटिफुल एक्ट्रेसेस। आलिया भट्ट और रनबीर कपूर के बीच 10 साल का एज गैप है। करीना कपूर और सैफ अली खान आपस में 11 साल का एज गैप शेयर करते हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच भी 11 साल का एज डिफरेंस है। वहीं उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन से पूरे 10 साल बड़ी हैं। बात करें कैटरीना और विक्की तो कपल में 5 साल का एक गैप है।