By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 14 Sep 2023 21:40:35 (IST)
इंसान और जानवर का रिश्ता बेहद खास होता है। अक्सर जब इंसान खतरे में होता है तो जानवर उसकी मदद के लिए आते हैं। वहीं अगर जानवर खतरे में पड़ता है तो इंसान मदद को आगे आता है। इसके तमाम वीडियो भी देखने को मिले हैं। इन दिनों भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी जान की बाजी लगाकर एक डॉग को मौत के मुंह से बाहर निकालते दिख रहा है। एक डाॅग नदी में है और उसके पास बाहर आने का कोई रास्ता नहीं है। इस दाैरान एक शख्स पुल से नीचे उतरता है और उसके ठीक ऊपर दूसरा शख्स भी लटका है। नीचे वाला शख्स डाॅग को पकड़कर ऊपर वाले आदमी को पकड़ाता है और फिर वो आदमी उसे पुल पर चढ़ा देता है। इसके बाद वो आदमी जैसे ही पुल पर आता है, डॉगी उछल-कूदकर उसे इतना प्यार करता है कि आदमी भी इमोशनल हो जाता है। व्यक्ति को डॉगी की मदद करते देख लोग उसे रियल हीरो कह रहे हैं।