By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 17:46:56 (IST)
पानी से चलने वाली आटा चक्की 'घराट', पहाड़ों की धरोहर संभाल रहा राजस्थान से आया ये बंदा। पानी से चलने वाली आटा चक्की 'घराट' जो है उत्तराखंड की धरोहर। लेकिन इस धरोहर को संभालने वाला आया बंदा राजस्थान से आया दून। घराट यानि पनचक्की में पिसा आटा होता है बेहद ऑर्गेनिक और शुद्ध। पनचक्की का RPM कम होने से आटे की पौष्टिकता और खुशबू रहती बरकरार। राजस्थान के रहने वाले मुकेश ने दून के मालदेवता में शुरु की घराट। करीब 120 साल पुरानी घराट को मुकेश और उनके भाई ने फिर से किया शुरु। मुकेश को पैक्ड आटा नहीं था पसंद, तभी से आया 'घराट' चलाने का आइडिया। मुकेश को घराट का सेटअप तैयार करने में 'हेस्को संस्था' ने की मदद। अंग्रेजों के जमाने की नहर से चलाई जा रही यह 'घराट' चक्की। हेस्को के मुताबिक 'घराट' एक हजार साल से भी पुरानी अनाज पीसने की तकनीक है।