By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Sat, 27 Jan 2024 15:17:47 (IST)
क्रिकेटर धोनी के शहर रांची का टेगोर हिल है बेहद खूबसूरत। टेगोर हिल समुद्र तल से 300 फीट की ऊंचाई पर है। पहाड़ी का नाम रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर पड़ा। ज्योतिंद्रनाथ टैगोर ने पहाड़ी पर गीता रहस्य का बांग्ला अनुवाद किया था। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से या खुद के वाहन से पहुंच सकते आसानी से। हिल के टॉप पर पहुंचने के लिए चढ़नी होंगी करीब 200 सीढ़ियां। एडवेंचर करने वालों के बीच भी फेमस है टैगोर हिल। यहां आप ले सकते हैं रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग का मजा। पहाड़ी की चोटी से दिखता है रांची का अद्भुत नजारा। शहर के बेहतरीन दृश्यों और नीले आसमान का आनंद ले सकेंगे। हिल पर है शांति धाम, प्रार्थना, उपासना और समाधि स्थल। पहाड़ी के नीचे मौजूद है रामकृष्ण मिशन आश्रम समेत बहुत कुछ।