By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 24 Aug 2023 21:05:17 (IST)
सोशल मीडिया पर हर तरह की वीडियो की भरमार है। कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसे देख आंखों पर ही भरोसा कर पाना काफी मुश्किल होता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप म्यूजिक पर झूमता नजर आ रहा है। वीडियो में एक लकड़ी के टेबल पर एक स्पीकर में म्यूजिक बज रहा है और स्पीकर के पास ही एक पतला और लंबा सांप म्यूजिक सुनते ही झूमने लगता है। वहीं कुछ देर बाद वो अपने शरीर को मोड़कर तेजी से हिलने लगता है। वीडियो देखने के बाद भी लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है कि, क्या सच में एक सांप म्यूजिक की धुन पर डांस कर रहा है।