ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली से हुई फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने हिंदी बेल्ट की ऑडियंस में अपनी खास पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 2018 में भागमती, 2019 में सई रा नरसिम्हा रेड्डी में नजर आई। बता दें वह लास्ट टाइम 2020 में ओटीटी मूवी फिल्म निशब्दम में नजर आई थीं। अब सवाल यह आता है कि आखिर अनुष्का शेट्टी ने फिल्मों से दूरी क्यों बनाई, उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक क्यों लिया? इसकी वजह अब खुद एक्ट्रेस ने बताई है। एक इंटरव्यू में अनुष्का शेट्टी ने बताया की जब मेरी बाहुबली मूवी पूरी हुई, तो उसके बाद मेरा फोकस भागमती मूवी पर था। जिसके बाद से ही मैं काम से ब्रेक लेना चाहती थी और ये मेरी खुद की मर्जी थी। मुझे उस टाइम ब्रेक की बहुत ज्यादा नीड थी। अनुष्का बताती हैं कि मैंने ये फैसला इसलिए भी लिया, ताकि मैं अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर अच्छी तरह फोकस कर सकूं। लेकिन ब्रेक के बाद वो अब काम पर वापस लौट आई हैं। उन्होंने 2023 में फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी से कमबैक किया है।