द्दढ्ढक्त्रढ्ढष्ठढ्ढ॥/यह्रष्ठश्वक्त्रहृन् : जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को जमुआ के रेंबा मोड़ मैदान में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन पर तंज कसा। कहा कि साल के 364 दिन शिबू सोरेन को कैद रखा जाता है। चुनाव आने पर उनके बेटे हेमंत सोरेन उन्हें पिंजरे से आजाद करते हैं। पिता को कैद में रखने वाले लोग बदलाव महारैली में पिंजरे से पक्षी उड़ा रहे हैं। औरंगजेब की तरह जो अपने पिता का नहीं हुआ, वह झारखंड के लोगों का कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान दुमका में हुई शिबू सोरेन की हार के बाद अब पूरे झारखंड में झामुमो का सफाया तय है।

करप्शन छोड़ कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 67 सालों तक राज किया है। सिर्फ भ्रष्टाचार को छोड़ कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया है। झामुमो ने झारखंड को बेचने का काम किया है तो कांग्रेस ने चारागाह बनाया है। कांग्रेस-झामुमो ने मिलकर झारखंड में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की लूट की है। कांग्रेस एवं झामुमो जनता को हिसाब दे कि उसने अपने शासन में लोगों के लिए कौन से कार्य किए हैं।

कन्या भ्रूण हत्या ना करें, लगेगा पाप

वहीं, कोडरमा पहुंचने पर सीएम ने पिछले महीनों कन्या भ्रूण हत्या को लेकर सुर्खियों में जिला को लेकर कन्याभ्रूण हत्या की बुराइयों पर फोकस किया। वे रविवार को झुमरीतिलैया के ब्लॉक मैदान में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बेटियां समृद्धि की प्रतीक होती है। उनका महत्व हमें समझना होगा। कन्या भ्रूण हत्या पाप है। उन्होने परोक्ष रूप से अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि पैसे वाले यह पाप कर रहे हैं।