मुंबई (आईएएनएस)। शकुंतला देवी की बायोपिक मूवी का एक और पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में विद्या बालन बिल्कुल शकुंतला देवी की तरह दिख रही हैं। एक्ट्रेस की उंगलियों पर गणित के हल के निशान नाचते दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ मूवी की रिलीज को लेकर भी सभी कयास साफ हो गए हैं। दरअसल ये पोस्टर विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम से अपलोड किया है और इसी के साथ उन्होंने इसकी रिलीज का भी खुलासा किया है।

शकुंतला देवी अमेजन प्राइम पर दिखाई जाएंगी

शकुंतला देवी मूवी का नया पोस्टर जारी कर विद्या बालन ने कैप्शन लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं आपको ये बताने के लिए कि इसकी रिलीज जल्द ही होने वाली है। शकुंतला देवी बहुत जल्द अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। इसे अपने प्रिय लोगों के साथ मिल कर देखें। थ्रिल महसूस हो रहा है कि आपको लाॅकडाउन में भी इंटरटेन करेंगे। देखें शकुंता देवी अमेजन प्राइम पर।' बता दें कि ये फिल्म शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है जो बहुत बड़ी मैथेमटीशियन थीं।

शकुंतला देवी को ह्यूमन कंप्यूटर कहा जाता है

शकुंतला देवी को ह्यूमन कंप्यूटर की पदवी दी गई है। दरअसल वो काॅम्पलेक्स से काॅम्पलेक्स मैथ का सवाल केलकुलेटर व कंप्यूटर से पहले हल कर देती थीं। उनके जवाब हर बार सही ही होते थे। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ- साथ सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। सान्या फिल्म में शकुंतला देवी की बेटी का किरदार निभाएंगी। इसमें अमित साद और जिस्सू सेनगुप्ता भी अहम रोल में नजर आएंगे। इसके लेखन का काम अनु मेनन ने किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk