-शानदार बल्लेबाजी से झारखंड मजबूत स्थिति में

JAMSHEDPUR: हर्षित नामदेव (भ्ख्) व कुमार कुशाग्र (80) के शानदार बल्लेबाजी के सहारे झारखंड ने कटक में खेले जा रहे विजय मर्चेट ट्रॉफी (अंडर-क्म् क्रिकेट टूर्नामेंट) के पहले ही दिन आठ विकेट पर ख्7भ् रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। स्टंप के समय तक कुशाग्र व मनीषी क्रीज पर जमे हुए थे। झारखंड की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज नील भास्कर व हर्षित नामदेव ने मिलकर पहले विकेट की साझेदारी में भ्0 रन जोड़े। नील भास्कर ने तीन चौके की मदद से ख्भ् रन बनाए। उन्हें नीतीश सामंतराय ने बोल्ड किया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंकित कुमार ने हर्षित के साथ मिलकर दूसरे विकेट की साझेदारी में ब्ब् रन जोड़े। हर्षित ने छह चौके की मदद से ख्9 रन बनाए। राम शरण (ख्9) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। उधर, हर्षित ने छह चौके की मदद से भ्ख् रन बनाए। हर्षित को सत्यम भारद्वाज ने आउट किया। मध्यक्रम के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दिन का खेल खत्म होने तक कुशाग्र क्म् चौके की मदद से नाबाद 80 रन बना चुका था। साहिल राज (क्ब्), शुभोजीत हलधर (क्भ्) व हर्ष जेना (क्क्) सस्ते में ही पेवेलियन लौट गए, जबकि पंकज यादव खाता भी नहीं खोल पाए। ओडिशा की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभाशीष साहू ने तीन विकेट लिए, जबकि सत्यम भारद्वाज व नीतीश सामंतराय को दो-दो विकेट मिला। विनायक मोहंती ने एक विकेट अपनी झोली में डाले।