- बिठूर गंगा महोत्सव के आखिरी दिन विंटेज कार रैली ने जीता कानपुराइट्स का दिल

- ब्रज की होली और गंगा पर गीतमय प्रस्तुति के साथ बिठूर गंगा महोत्सव का समापन

KANPUR: बिठूर गंगा महोत्सव के आखिरी दिन विंटेज कार रैली ने कानपुराइट्स का दिल जीत लिया। 100 से ज्यादा पुरानी विटेंज कार जब सड़क पर उतरी को लोग देखते ही रह गए। एनआरआई सिटी में कमिश्नर सुधीर एम बोबडे ने हरी झंडी दिखा कर विंटेज कार रैली को रवाना किया। इस रैली में 107 साल पुरानी रोल्स रॉयस सिल्वर घोस्ट लिंबोजीन और 100 साल पुरानी रोल्स रॉयस सिल्वर घोस्ट ने सबसे ज्यादा लोगों को अटै्रक्ट किया। इसके अलावा 1954 का लंबे्रटा स्कूटर, 1943 की फोर्ड जीप, 1942 की व्हिली जीप , 1925 की शेवरले भी आकर्षण का केंद्र रही। 15 किलोमीटर लंबी ये विंटेज कार रैली बिठूर में खत्म हुई। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने सभी कार ओनर्स को मोमेंटो दिया। वहीं शाम को बिठूर गंगा महोत्सव में ब्रज की होली और मुंबई से आए शेखर सेन के विवेकानंद पर आधारित एकल नाट्य को देखने के लिए भी काफी लोग जुटे।