- प्लाट में कूड़ा डालने को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद

- पुलिस ने जख्मी लोगों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती

Meerut: छोटी-छोटी बातों पर लोग खूनी खेल खेलना शुरु कर देते हैं। कानून को हाथ में लेने से भी लोग नहीं डरते है। लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में प्लॉट में कूड़ा डालने को लेकर बुधवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। तीस मिनट तक दोनों ओर से जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। किसी तरह स्थिति को काबू पाया गया। दोनों पक्षों के करीब दस से अधिक लोग घायल हो गए।

क्या है मामला

लक्खीपुरा गली ख्ब् में अतीक और असलम के घर के सामने एक प्लॉट है। बुधवार को अतीक पक्ष के अलीजान ने प्लाट में कूड़ा डाल दिया था। इसका असलम ने विरोध किया। इस पर अतीक अलीजान के पक्ष में आ गया। कहासुनी के बाद असलम की पिटाई कर दी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद लाठी डंडों से पथराव शुरु हो गया। छतों से महिलाओं ने पथराव किया। इतना ही नहीं महिलाओं में भी जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी की। पथराव व हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घर में घुसकर वाहनों में तोड़फोड़ की गई। दरवाजे तोड़कर घर अंदर पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में अतीक पक्ष के गुलिस्ता, राशिद, आदिल, मालिक, साजिद, आकिब, हाजी जाहिद और असलम पक्ष के फुरकान, इस्लाम, शानो, फातिमा, परवीन, कल्लो, नसीम घायल हो गए। लिसाड़ी थाना पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तीन-तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज ली गई है।

रविंद्र यादव, एसओ लिसाड़ी गेट