कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जनवरी में पिता बने थे। विराट के घर नन्हीं परी आई है, हालांकि उसकी पहली झलक का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। अब फरवरी के पहले ही दिन विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। अनुष्का ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की तस्वीर पोस्ट की।

तस्वीर है काफी खास
इस तस्वीर में विराट और अनुष्का साथ में नजर आ रहे। अनुष्का बेटी को गोद में लिए खड़ी हैं। दोनों अपनी बेटी की तरफ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे। यह तस्वीर काफी खास है। इससे पहले विरूष्का की बेटी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। अब जब पहली झलक देखने को मिली है। तो हर कोई इसे पंसद कर रहा। 10 मिनट के अंदर करीब 5 लाख लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके।



नाम रखा गया वमिका
तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया। कपल ने बेटी का नाम 'वमिका' रखा है। अनुष्का कैप्शन में लिखती हैं, 'हमारी जिंदगी प्यार और खुशहाली के साथ कट रही थी मगर इस छोटी बच्ची वमिका के आने से यह और खूबसूरत हो गई है। मिनट दर मिनट आंसू, हंसी, और परेशानी का अहसास होता है। आंखों से नींद जा चुकी है मगर दिल प्यार से भरा है। आप सभी का बधाई देने के लिए शुक्रिया।'

Cricket News inextlive from Cricket News Desk