View this post on Instagram
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की प्यारी सी बेटी वामिका आज पूरे 2 साल की हो गई है। बुधवार दोपहर अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर वामिका को काफी क्यूट अंदाज में विश किया है। शेयर की गई फोटो में अनुष्का वामिका के साथ तालाब किनारे पड़ी बेंच में खेलती नजर आ रही हैं। इस फोटो में भी वामिका दूसरी तरफ देख रही है, जिस कारण इस बार भी फैंस वामिका का चेहरा नही देख पाए।
View this post on Instagram
वामिका के साथ खेलते नजर आए विराट
इसी बीच बुधवार शाम को क्रिकेटर विराट ने भी बेटी वामिका के साथ खेलते हुए एक फोटो शेयर की है। जिसमें विराट घास पर लेटे है और नन्ही परी उनके ऊपर। हाल ही में विराट ने भी अनुष्का और वामिका के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें बीच के किनारे पर एक ओर पूर्व कप्तान हैं तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का, और दोनों के बीच है वामिका। इस फोटो में वामिका बीच में काफी खुशी से दौड़ती नजर आ रही हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में आलीशान तरीके से शादी रचाई थी। जिसके बाद 11 जनवरी 2021 को उनके घर लक्ष्मी के रूप में वामिका का जन्म हुआ।
View this post on Instagram
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk