नई दिल्ली (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान काम करने पर दिल्ली पुलिस की भारतीय कप्तान विराट कोहली और टेस्ट तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने तारीफ की है। दोनों क्रिकेटरों ने एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली पुलिस को सैल्यूट किया। ये वीडियो दिल्ली पुलिस ने खुद अपने अफिशल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए। विराट कहते हैं, 'यह मेरे लिए खुशी की बात है। यह जान लें इस कठिन समयों में भी राष्ट्र भर में पुलिस इतने लोगों की सेवा और मदद कर रही है। मुझे खुशी है कि दिल्ली पुलिस न केवल अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है बल्कि जरूरतमंदो और गरीब लोगों को भोजन भी उपलब्ध करवा रहे।'

ईशांत ने किया सैल्यूट

वहीं एक अन्य वीडियो में ईशांत शर्मा ने लोगों से घर में रहने की अपील की और दिल्ली पुलिस की सराहना की। ईशांत अपने वीडियो संदेश में कहते हैं, 'यह घर पर रहने का समय है, साथ समय बिताएं। अपने प्रियजन और अपने परिवार का ख्याल रखे। दिल्ली पुलिस जवान दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। हमें अपने घर पर रहकर दिल्ली पुलिस की मदद करनी चाहिए और खासकर अफवाहों पर विश्वास न करें। हम इस लड़ाई को एक साथ जीतेंगे। जय हिंद'।

रोहित शर्मा ने की ये पोस्ट

कोहली-ईशांत के अलावा हिटमैन रोहित शर्मा भी फैंस से घर के अंदर रहने की अपील कर रहे। रोहित ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह जूते पहनकर तैयार हो रहे, हालांकि वह कहीं बाहर नहीं जा रहे बल्कि एक्सरसाइज के लिए तैयार हो रहे। तस्वीर शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, 'घर में रहते हुए भी कोई बहाना नहीं चलेगा। आपको हमेशा फिट रहना होगा, घर पर रहें, सेफ रहें।'

Cricket News inextlive from Cricket News Desk