नई दिल्ली (एएनआई)। ट्विटर इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बेटी 'वामिका' के जन्म की घोषणा की, वह भारत में 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट बना। कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी। कोहली ने इस साल 11 जनवरी को ट्वीट किया था, "हम आपके साथ यह साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि आज दोपहर हमें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। अनुष्का और बेबी दोनों स्वस्थ हैं और हम इस जीवन की नई शुरुआत के लिए काफी खुश महसूस कर रहे हैं।'

कमिंस के ट्वीट को सबसे ज्यादा बार रि-ट्वीट
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के ट्वीट को भारत में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले चरण के दौरान, कमिंस ने घोषणा की थी कि वह देश में COVID-19 महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करेंगे।कमिंस पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे जिन्होंने COVID-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहायता के लिए राशि का योगदान दिया। पेसर ने 50,000 ऑस्ट्रेलियाई डाॅलर का योगदान दिया।

कैसे बनाई गई रैंकिंग
ट्विटर इंडिया ने ट्वीट किया, "@patcummins30 के हावभाव ने हमारे दिल को छू लिया और 2021 का सबसे अधिक रीट्वीट और कोट किया जाने वाला ट्वीट बन गया।" बता दें ये ट्वीट्स की रैंकिंग 01 जनवरी, 2021 से 15 नवंबर, 2021 तक किए गए ट्वीट के आधार पर बनाई गई है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk