कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए मौजूदा न्यूजीलैंड दौरा मिला-जुला रहा। टीम इंडिया ने जहां मेजबानों को टी-20 सीरीज में 5-0 से हराया तो कीवियों ने पलटवार करते हुए वनडे में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा मगर भारत के हाथ से सीरीज जा चुकी है। अब जब विराट सीरीज हार गए तो ऐसे में उन्हें सहारा देने पत्नी अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड पहुंच गई। अनुष्का ने दो दिन पहले अपने कीवी दौरे की तस्वीर पोस्ट की थी। मगर अब उनकी विराट के साथ तस्वीर सामने आई है।

विराट कोहली न्यूजीलैंड में मना रहे वैलेंटाइन वीक,अनुष्का शर्मा दिखी साथ

बाॅलीवुड एक्ट्रेस और विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बीती रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी तस्वीर पोस्ट की। इसमें विराट और अनुष्का सामने से तो नहीं दिख रहे मगर उनकी परछाईं नजर आ रही। ये परछाईं इस कपल की है, अनुष्का ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक दिल भी बनाया। यानी साफ जाहिर है कि, वह पति के साथ इस बार वैलेंटाइन वीक मनाएंगी।

वैलेंटाइन डे आने में अभी चार दिन बाकी है। मगर वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से शुरु हो जाती है। आठ तारीख को अनुष्का न्यूजीलैंड आ गई थी। ऐसे में वह पूरा वैलेंटाइन वीक पति विराट कोहली के साथ इंज्वाॅय करना चाहती है। हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच भारत 11 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद एक लंबा ब्रेक मिलेगा। भारत इस दौरे पर टेस्ट सीरीज का आगाज 21 फरवरी से करेगा। ऐसे में कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय टीम के अन्य सदस्यों को इंज्वाॅयमेंट का टाइम मिल जाएगा।

चूंकि 14 फरवरी को भारत का कोई मैच नहीं है। ऐसे में विराट-अनुष्का इस दिन को खास जरूर बनाना चाहेंगे। यह कपल वैसे भी काफी रोमांटिक रहता है। विरुष्का कभी भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने में झिझकते नहीं है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk