नई दिल्ली (एएनआई)। पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर किया है। यह वीडियो किसी शूट का लगता है। जिसमें विराट और अनुष्का दोनो हैं। एक्ट्रेस मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं जो अपने पति को गोदी में उठा रही। विराट इसे देख हैरान रह जाते हैं। पोस्ट किए जाने के एक घंटे के भीतर वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा गया। विरूष्का के करोड़ों फैंस ने इस पर कमेंट किया।

अनुष्का ने शुरु की शूटिंग
कमेंट करने वालों में विराट कोहली भी शामिल थे। विराट ने दिल का एक इमोजी बनाकर कमेंट किया। इस बीच, अनुष्का ने मां बनने के बाद फिर से शूटिंग शुरु कर दी है। अनुष्का पिछले दो सालों से सुर्खियों से दूर हैं। वह आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने दो वेब सीरीज 'बुलबुल' और 'पाताल लोक' का निर्माण किया।

विराट बिजी हैं आईपीएल में
एक तरफ जहां अनुष्का शूटिंग में दोबारा लौट आई। वहीं विराट आईपीएल में बिजी होने जा रहे। कोहली 9 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलेंगे। विराट की टीम आरसीबी से दो खिलाड़ी पाॅजिटिव निकले हैं। पहले देवदत्त पड्डीकल पाॅजिटिव निकले थे मगर अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। बुधवार को डैनियल सैम्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk