कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के करोड़ो चाहने वाले है। विराट के इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फालोवर्स हो गये है। 200 मिलियन का आंकड़ा छूने वाले विराट पहले भारतीय बन गए है। विराट से पहले मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी ऐसे एथलीट है, जिन्होनें ये आंकड़ा छुआ है। विराट अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने जिम वर्कआउट और क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट करते है, लकिन आज हम आपको विराट की वो पोस्ट दिखाने वाले है, जो उनकी अन्य पोस्टस से कुछ हटकर है।

विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर,1988 में दिल्ली में हुआ था। विराट ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 8043 रन बनाये है।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

विराट ने वन डे इंटरनेशनल में अब तक 12311 रन बनाये है। इसमें 43 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 3296 रन बनायें है। इसमें 30 अर्धशतक शामिल हैं हालाकिं इस साल विराट आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं थे।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

विराट को क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवड का भी बहुत शौक है, कई बार विराट को फील्ड में भी डांस मूव करते हुए देखा गया है।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

विराट को जानवरों से बहुत लगाव है, विराट एक एनिमल लवर है, विराट के पास कई ब्रीड के डॉग है।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Cricket News inextlive from Cricket News Desk