पुतिन का जन्म

पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर साल 1952 को सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद, रूस में हुआ। उनके पिता व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच सोवियत नेवी में काम करते थे और उनकी माता मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा एक कारखाने में काम करती थीं। उनके पिता द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शत्रु को घात लगाकर हमला करने वाले दस्ते में भर्ती हुए थे।

6 लाख करोड़ से ज्‍यादा की संपत्‍त‍ि के मालिक हैं रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन,30 साल चली शादी फिर तलाकपुतिन का करियर

साल 1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद राजकीय यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री प्राप्त की और फिर केजीबी में काम करना शुरू किया, जिसे वह साल 1991 तक करते रहे। पुतिन के पास 16 साल का केजीबी अनुभव है और आपको बता दे केजीबी रूस की आंतरिक सुरक्षा खुफिया एजेंसी और गुप्त पुलिस का विभाग है। बता दें कि सन् 1990 में पुतिन को लेनिनग्राद के मेयर अनातोली सब्चाक के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर यहीं से शुरू किया। इसके बाद 9 अगस्त 1999 को, व्लादिमीर पुतिन की नियुक्ति तीन प्रथम उप-प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में हुई और बाद में उसी दिन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने उन्हें रूसी संघीय सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया।

6 लाख करोड़ से ज्‍यादा की संपत्‍त‍ि के मालिक हैं रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन,30 साल चली शादी फिर तलाक

इस तरह बने राष्ट्रपति

31 दिसम्बर 1999 को राष्ट्रपति येल्तसिन ने समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया एवं रूस के संविधान के अनुसार, पुतिन को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। येल्तसिन के इस्तीफे के परिणाम स्वरूप तीन महीनों के भीतर राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किये गए, जिसमें पुतिन ने जीत हासिल की। पुतिन ने 7 मई 2000 को राष्ट्रपति कार्यालय संभाला।

6 लाख करोड़ से ज्‍यादा की संपत्‍त‍ि के मालिक हैं रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन,30 साल चली शादी फिर तलाक

पुतिन की संपत्ति

पुतिन की संपत्ति लंबे समय तक एक चर्चा का विषय रहा है। पूर्व क्रेमलिन के सलाहकार स्टानिस्लाव बेलकोवस्की ने साल 2007 में दावा किया था कि पुतिन की कम से कम 40 अरब डॉलर (लगभग £ 29 बिलियन) यानी भारतीय मूल्य के अनुसार 2.50 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति थी। टाइम मैगज़ीन के अनुसार पुतिन का तेल कंपनी शोगुटेनफेटेगाज में 7%, गैस कंपनी गज़प्रोम में 4.5% और कमोडिटीज ट्रेडिंग कंपनियों में भी कुछ परसेंट की हिस्सेदारी है। इसके बाद साल 2012 में स्टानिस्लाव बेलकोवस्की ने एक इंटरव्यू में यह भी दावा किया कि पुतिन की संपत्ति साल 2007 के बाद भारतीय मूल्य के अनुसार करीब 6.25 लाख डॉलर तक बढ़ चुकी है।

6 लाख करोड़ से ज्‍यादा की संपत्‍त‍ि के मालिक हैं रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन,30 साल चली शादी फिर तलाक

पुतिन की शादी

साल 1983 में पुतिन ने उन्होंने ल्युदमिला से शादी की, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी दो बेटियां येकातेरीना और मारिया हैं और दोनों आये दिन किसी बातों को लेकर सुर्खियों में होती हैं।  

6 लाख करोड़ से ज्‍यादा की संपत्‍त‍ि के मालिक हैं रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन,30 साल चली शादी फिर तलाक

International News inextlive from World News Desk