- डेढ़ महीने से तहसील का चक्कर काट रहे हैं लोग

- अभी तक इंस्टाल नहीं हो सकी मशीन

ALLAHABAD:

तकरीबन डेढ़ महीने बीतने के बावजूद लोगों को अभी तक रंगीन वोटर कार्ड नसीब नहीं हो सका है। जबकि, इसकी मशीन शासन द्वारा भिजवाई जा चुकी है। इसके इंस्टाल नहीं हो पाने से मामला अधर में पड़ा हुआ है। उधर, वोटर कार्ड की आस में लोग सदर तहसील का चक्कर काटने पर मजबूर हैं। अधिकारियों की ओर से माकूल जवाब नहीं मिल पाने से पब्लिक की परेशानी बढ़ती जा रही है।

पब्लिक का धैर्य दे रहा जवाब

लोकसभा चुनाव के बाद से अभी तक वोटर कार्ड बनने का सिलसिला शुरू नहीं हो सका है। डेढ़ महीने पहले शासन की ओर से रंगीन वोटर कार्ड बनाने की मशीन भेजी गई थी। जिससे अभी तक इंस्टाल नहीं किया जा सका है। इसके चलते लोगों को वोटर कार्ड नहीं बन सके हैं। बता दें कि क्भ् अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होना है। प्रशासनिक अधिकारी इसके बाद फॉर्म छह भरवाए जाने की बात कह रहे हैं। उधर चुनाव आयोग काफी पहले ही अधिक से अधिक लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने की हिदायत दे चुका है।

राशन कार्ड नवीनीकरण में है आवश्यकता

शासन की ओर से राशन कार्ड नवीनीकरण कराए जाने का अभियान जारी है। इसमें घर के मुखिया द्वारा वोटर कार्ड लगाना जरूरी है। फिलहाल इस अभियान की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे पब्लिक परेशान हो रही है। अगर जल्द वोटर कार्ड बनवाने का क्रम शुरू नहीं किया गया तो लोगों को दिक्कत पेश आ सकती है। कुछ महीने पहले तक रंगीन वोटर कार्ड दिल्ली व मुरादाबाद से बनकर आते थे। हाल ही में मशीन भेजने के बाद इनके यही पर तैयार होना था। जो अभी तक शुरू नहीं हो सका है।