आई एक्सक्लूसिव

- स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम कर रहा है शहर का सर्वे

- 2019 तक सभी 80 वार्डो को करना है खुले में शौचमुक्त

Meerut। नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के तीन वार्डो को खुले में शौचमुक्त कर दिया है। निगम द्वारा किए गए सर्वे में वार्ड नंबर 34, 42 व 47 में सभी घरों में शौचालय बने हुए हैं। एक भी घर ऐसा नहीं है जिसमें शौचालय न हो। 2019 तक निगम को सभी वार्डो को खुले में शौचमुक्त करने का टारगेट लिया है।

सभी है पॉश एरिया

वार्ड 34- कुल जनसंख्या 21 हजार

क्षेत्र- सिविल लाइन, साकेत, मानसरोवर, शर्मा नगर, स्टेडियम, अंबेडकर नगर, मिशन कंपाउंड, सर्किट हाउस, जज कॉलोनी, पुलिस लाइन, न्यू प्रभात नगर, हाईडिल कॉलोनी, टयूबवैल कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी हैं।

मेरे वार्ड में लगभग सभी संपन्न लोग रहते हैं। कोई भी घर ऐसा नहीं है जिसमें शौचालय न हो। ये वार्ड तो पहले से ही खुले में शौचमुक्त है।

अनुपमा सोलंकी पार्षद वार्ड 34

वार्ड-42

आबादी- 24 हजार

क्षेत्र- शास्त्रीनगर स्कीम नंबर 7 सेक्टर 3, सेक्टर 4, सेक्टर 5, सेक्टर 6, कोठी नील, विद्या नगर है।

मेरे वार्ड में सभी लोग जागरूक हैं। सभी ने अपने घर में शौचालय बनवा रखे हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए। जिनके घर में शौचालय नहीं है मेरी अपील है उनसे वह सबसे शौचालय बनवाएं।

संजीव पुंडीर पार्षद वार्ड 42

वार्ड 47

जनसंख्या- 22 हजार

मेरे वार्ड में जागरूक लोग रहते हैं। अब से नहीं पहले से खुले में शौचमुक्त है। पीएम नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन में सभी को सहयोग करना चाहिए।

वीरेंद्र शर्मा पार्षद वार्ड 47

2019 तक शौचमुक्त होगा शहर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम को 2019 तक सभी वार्डो को खुले में शौचमुक्त करना है। एक-एक वार्ड का सर्वे कर और उसको शौचमुक्त कराने के बाद ही दूसरे वार्ड का सर्वे किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन वार्ड का सर्वे किया था। तीनों की वार्ड खुले में शौचमुक्त हैं। अब अगले वार्डों का सर्वे का उनको भी खुले में शौचमुक्त किया जाएगा।

-डॉ। कुंवर सेन नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम