बर्थडे की ही तस्वीर:
11 फरवरी 1984 को हैदराबाद में जन्मीं शर्लिन बचपन से काफी चुलबुली रहीं हैं। उनकी यह तस्वीर देखकर शायद आपको यकीन नहीं होगा कि ये हॉट मॉडल एक्ट्रेस शर्लिन हैं। जब कि यह उनकी बर्थडे की ही तस्वीर है।
टाइमपास से शुरू हुआ:
स्कूल लाइफ में शर्लिन चोपड़ा काफी एक्टिव रहती थीं। उनकी यह तस्वीर देखरक आप खुद ही समझ सकते हैं। इन्होंने सेंट एन्न कॉलेज फॉर वीमेन सिकंदराबाद से पूरी की है। इनका करियर 2005 में फिल्म टाइमपास से शुरू हुआ था।
शर्लिन विजेता भी बनी:
शर्लिन चोपड़ा का असली नाम मोना चोपड़ा है। मॉडलिंग की शौकीन शर्लिन ने स्कूल की पढाई खत्म करने के बाद आंध्रा ब्यूटी प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी की तरह शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में शर्लिन विजेता भी बनी थीं।
इंग्लिश फिल्म की हीरोइन:
शर्लिन चोपड़ा इंग्लिश फिल्म कामसूत्र 3 डी की मुख हीरोइन रह चुकीं हैं। इसके अलावा यह छोटे पर्दे पर भी सक्रिय रही हैं। शर्लिन चोपड़ा छोटे पर्दे के एक बहुचर्चित रियलिटी शो के सीजन 3 का हिस्सा भी रह चुकीं हैं।
विवादों में भी रह चुकी:
शर्लिन चोपड़ा प्लेबॉय मैगजीन के बिना कपड़ों का फोटोशूट कराने के लिए विवादों में भी रह चुकी हैं। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। शर्लिन अक्सर ट्विटर पर अपने बारे में अजीबो गरीब बयान देती रहती हैं।
काफी बोल्ड पोज देती:
शर्लिन चोपड़ा ने अब तक कई हिंदी व तेलुगु फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। शर्लिन की फेमस करने में उनके फोटोशूट ने अहम भूमिका निभाई है। वह काफी बोल्ड पोज देती हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk