कानपुर। क्रिकेट मैदान पर चीते की चाल से दौड़ लगाने वाले एमएस धोनी अपनी फिटनेस पर कितना काम करते हैं यह हम सब जानते हैं। अब उनकी बेटी जीवा भी पापा की राह पर चल पड़ी है। धोनी की पत्नी साक्षी ने मंगलवार को अपनी बेटी का एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें तीन साल की जीवा प्लैंक करती नजर आ रहीं। प्लैंक एक तरह की एक्साइसाइज है जो पुश-अप की तरह होती है।



साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'हां, हां, उसने मेरे से कुछ ज्यादा सेकेंड तक किया..तब तक मैंने उठकर अपना कैमरा संभाला और इस पल को कैमरे में कैद किया।' यानी कि साक्षी का साफ कहना था जीवा ने उनसे बेहतर प्लैंक किया है। आपको बता दें धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर अपनी बेटी की क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कसरत करते हुए 3 साल की जीवा का वीडियो आपने देखा,मां साक्षी भी नहीं कर पाई बराबरी
धोनी और साक्षी की शादी 2010 में हुई थी। इसके ठीक पांच साल बाद 2015 में उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ। जीवा अब तीन साल की हो चुकी है और वह सोशल मीडिया की स्टार किड्स है। जीवा के फैंस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। साक्षी अपने अकाउंट पर जीवा की हर एक शरारत को कैमरे में कैद वीडियो पोस्ट करती हैं जिसे हजारों लोग पसंद करते हैं।

37 साल के हुए धोनी तो जीवा ने कहा, 'पापा हो गए बूढ़े'


जीवा ने बदल दिया धोनी को, कभी पापा का नाम सुनकर डरती थी

Cricket News inextlive from Cricket News Desk