कानपुर। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नया फोटोशूट करवाया है और इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस टोन्ड बॉडी निखर कर सामने आई है।ये पिक्चर्स तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।



दीपिका की ये तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट है और वो अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। फैन्स को उनका यह फोटोशूट बेहद पसंद आ रहा है और वे इन्हें जमकर लाइक कर रहे हैं।



इन दिनों दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ कबीर खान की फिल्म '83' की शूटिंग में कर रही हैं। यह फिल्म 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर बेस्ड है। रणवीर टीम के कप्तान कपिल देव का रोल निभा रहे हैं और दीपिका रोमी देव बनी हैं।



फिल्म '83' अगले साल अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा दीपिका, मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में विक्रांत मैसी संग नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एसिड अटैक सरवाइवर के रोल में हैं।



हाल में ही दीपिका लाइव चैट में रणवीर के साथ इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट के चलते चर्चा में आ गई हैं। लोग इस कमेंट के बाद अजीब कन्फ्यूजन में हैं।



दरसल दीपिका ने रणवीर की फोटो पर कमेंट किया 'हाय डैडी'और रणवीर सिंह ने पति के कमेंट के जवाब में हाय बेबी चिल्लाया। तब से लोग अंदाज लगा रहे हैं कि दीपिका प्रेगनेंट तो नहीं हैं।



खास बात ये है कि इसके बाद अर्जुन कपूर के कमेंट को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता। अर्जुन कपूर ने कमेंट किया था बाबा भाभी गॉना गिव यू वन।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk