कानपुर। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, ऋतिक रोशन को अपने फैंस के साथ सबसे अच्छा समय बिताते हुए देखा गया। ये लोग अपने फेवरेट सुपरस्टार के लिए चीयर करने आए थे। फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ये ऋतिक और टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे सफल फिल्म बन गई है। फिल्म की सक्सेज से प्रोडयूसर, डायरेक्टर के साथ सभी एक्टर भी काफी खुश हैं।

war success celebration: ऋतिक रोशन,टाइगर श्रॉफ,वाणी कपूर ने फैंस के साथ मनाया कामयाबी का जश्न

ऋतिक इस समय सफलता की बुलंदी पर हैं। भले ही वे अभी कुछ ही दिन पहले 'सुपर 30' की सफलता का जश्न मना चुके हों, लेकिन जश्न मनाने के लिए अब उनको उससे भी बड़ी वजह मिल गई है। 'वॉर' ने पहले ही दिन 53.35 करोड़ की बंपर कमाई की है। ये फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है।

war success celebration: ऋतिक रोशन,टाइगर श्रॉफ,वाणी कपूर ने फैंस के साथ मनाया कामयाबी का जश्न

'वॉर' बॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है और इसने आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के पहले दिन में 52.25 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म की कहानी 'कबीर' (ऋतिक रोशन) और उसके स्टूडेंट 'खालिद' (टाइगर श्रॉफ) के बीच चेज पर बेस्ड है।

war success celebration: ऋतिक रोशन,टाइगर श्रॉफ,वाणी कपूर ने फैंस के साथ मनाया कामयाबी का जश्न

'वॉर' 2 अक्टूबर को गाधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई, जिसके चलते इसे 5 दिनों का लंबा वीकेंड मिला है, और नेशनल हॉलिडे पर पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है।

war success celebration: ऋतिक रोशन,टाइगर श्रॉफ,वाणी कपूर ने फैंस के साथ मनाया कामयाबी का जश्न

एक शातिर कल्पिट के पकड़ने के लिए उसी के ट्रेंड किए स्टूडेंट को चुना जाता है।इसके बाद नजर आता है जबरदस्त एक्शन, बाइक, कार, की चेज, और हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह हैरान कर देने वाली फाइट। फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट भी हैं और एंड भी सरप्राइजिंग है। यही वजह है कि 'वॉर' देखने वालों को पसंद आ रही है।

war success celebration: ऋतिक रोशन,टाइगर श्रॉफ,वाणी कपूर ने फैंस के साथ मनाया कामयाबी का जश्न

वॉर 2019 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने सलमान खान की भारत  के 42.30 करोड़, मिशन मंगल के 29.16 करोड़, साहो हिंदी के 24.40 करोड़ और कलंक के 21.60 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk