गाना सोचने पर कर देता है मजबूर

कहते हैं संगीत की कोई भाषा नहीं होती। आपको बस उसको महसूस करना होता है। ऐसा ही कुछ फील देने आया है नया इंडोनेशियन गाना। Lagu merawat segala penyakit नाम से यह गाना पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चित है। हालांकि इंडियंस को यह गाना बिल्कुल भी समझ में नहीं आएगा। फिर भी आप जब देखेंगे तो एक बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

फेसबुक पर हुआ वायरल

इस वीडियो को फेसबुक पर हेदर हस्बी नाम के शख्स ने वायरल किया है। अब तक करीब 10 हजार लोग इसे देख चुके हैं। यह एक रॉक बैंड परफॉर्मेंस है। आपको तो पता ही होगा कि रॉकबैंड के लिए आपके पास कुछ गिटारिस्ट, ड्रमर और सिंगर होने चाहिए। इस परफॉर्मेंस में वो सबकुछ है जो एक म्यूजिक वीडियो बनाते समय होना चाहिए। नहीं है तो सिर्फ गाने या संगीत की समझ....जी हां ढिंचक पूजा की तरह इस वीडियो में भी आपको सुर और ताल ढूंढे नही मिलेगा।

ढिंचक पूजा को भूल जाओगे,इस गाने को सुन तो लो

गाना देखकर पता चलता है कि यह जानवरों के प्रति प्यार दर्शाने के लिए बनाया गया है। खैर जानवरों को तो समझ आएगा नहीं आप ही सुनकर खुश हो जाइए।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk