गुस्से में हिंसक भूत
एक CCTV फुटेज सामने आयी है जिसमें एक होटल के वेटिंग रूम में बैठी महिला अपना फोन चेक करती दिख रही है। वो महिला उस समय अकेली है। फोन देखते देखते वो महिला अचानक पीछे घूम कर देखती है। उसके जेस्चर से लगता है कि उसने अपने पीछे कोई आहट सुनी है। लेकिन पीछे कोई दिखाई नहीं देता। महिला वापस अपने फोन में बिजी हो जाती है पर फिर से उसे कुछ अहसास होता है। वो फिर पीछे देखती है पर कोई दिखाई नहीं देता। महिला कुछ डर जाती है और अलर्ट दिखाई देने लगती है, साथ्ा ही किसी को फोन भी करती है। अचानक सामने रखी कुर्सी हिलती है और महिला डर कर वहां से बाहर जाने की कोशिश करती है। तभी लगता है उसे किसी ने पीछे से धक्का दिया और वो गिर पड़ती है। इसके बाद कुर्सीयां हिलने और हवा में उड़ने लगती है घबरायी महिला भागने की कोशिश करती है पर बाहर जाने का रास्ता बंद हो जाता है।

ये कंकाल डराता नहीं नाचता भी है

देखें वीडियो

 


मलेशिया का बताया जा रहा है किस्सा
CCTV फुटेज में भागने की कोशश करती महिला और इस प्रयास में गिरती हुई दिखाई पड़ रही है। महिला बेहद डरी हुई है और उसके चारों तरफ उड़ती हुई कुर्सियां और मेजें भी दिखाई दे रही हैं। सुनने में आया है कि ये मामला मलेशिया का है। स्थानीय पुलिस महिला को खोज कर पूरी घटना की जांच करने का प्रयास कर रही है। वैसे लोगों को भूत दिखाई देने के दावे और उसकी फुटेज भी सामने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले थाईलैंड में भी एक शख्स ने गाड़ी के पिछले हिस्से पर एक महिला के बैठे होने का दावा किया था। उसकी भी फुटेज सामने आयी थी और उसमें महिला की छाया दिखाई दी थी जिसके बाल लंबे थे और उसने धारीदार टॉप पहन रखा है।

इस भूतिया जंगल में जाने का तो रास्ता है, वापस आने का कोई नहीं

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk