GORAKHPUR: ट्यूबवेल का मोटर जलने के चलते गिरधरगंज वार्ड में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। जलकल अधिकारियों को सूचना देने के 24 घंटे बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। गुरुवार सुबह मोटर जलने के बाद से करीब 5000 आबादी वाली आवास विकास कॉलोनी गिरधरगंज के अलावा गिरधरगंज बाजार, पिपलडांढ़ा, यादव टोला, महादेव झारखंडी के पीछे के इलाके में वॉटर सप्लाई ठप हो गई। वार्ड के कुल पांच ट्यूबवेल में से दो पहले से ही खराब हैं। पार्षद ममता देवी का कहना है कि 24 घंटे से पानी की सप्लाई ठप है। जलकल अधिकारियों से कंप्लेन के बावजूद समस्या दूर नहीं की जा रही है। वॉटर सप्लाई पूरी तरह ठप होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पार्षद प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तुलसी पार्क का ट्यूबवेल पहले से खराब है। जलकल विभाग में कंप्लेन के बावजूद समस्या दूर नहीं की गई है।