आगरा। सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित बनी हुई है। इसके कारण लोगों को सर्दी में पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह कुछ क्षण के लिए गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इसके बाद उसको बंद कर दिया गया। एमबीबीआर प्लांट पर कुछ तकनीकी खामी के चलते तीन दिनों से आपूर्ति बाधित बनी हुई है। इसके कारण लोगों को दैनिक दिनचर्या में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिम्मेदारों ने ये बताए आपूर्ति बाधित होने के कारण

सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से पिछले तीन दिनों से आपूर्ति बाधित बनी हुई हैं। इसके पीछे जलकल के जीएम आरएस यादव ने बताया कि शनिवार को ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रही। रविवार को सिकंदरा वाटर व‌र्क्स एमबीबीआर प्लांट में तकनीकी खामी के चलते आपूर्ति बाधित हुई है। टीम लगी हुई है। काम चल रहा है।

इन इलाकों में दो दिन से नहीं आया पानी

केशव कुंज, गढ़ी भदौरिया, हनुमान नगर, सरस्वती नगर, चाणक्यपुरी, शाहगंज, बोदला, लाड़ली कटरा आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।

जीवनी मंडी वाटर व‌र्क्स से पर गंगाजल की टेस्टिंग शुरु

जीवनी मंडी वाटर व‌र्क्स पर गंगाजल की टेस्टिंग का काम शुरु कर दिया गया है। इस बारे में जीएम जलकल आरएस यादव ने बताया कि अभी पानी की मात्रा निर्धारित नहीं है। अभी इसकी मात्रा को कम ज्यादा किया जा रहा है। टेस्टिंग का काम पूुरा हो जाने के बाद उसे प्लांट में लाया जाएगा। 90 एमएलडी के प्लांट में उसका शोधन किया जाएगा। उसके बाद ही आपूर्ति शुरु हो सकेगी।

जीवनी की मंडी वाटर व‌र्क्स प्लांट:

- 03 प्लांटों की संख्या

- 45 एमएलडी

-90 एमएलडी

- 90 एमएमडी

-225 एमएलडी कुल आपूर्ति

- 120 एमएलडी पानी की आपूर्ति

- 50 फीसदी पानी शोधन में वेस्ट हो रहा है।

सिकंदरा प्लांट

288 कुल एमएलडी के दो प्लांट

144 एमएलडी एक प्लांट की क्षमता

एमबीबीआर प्लंाट से आपूर्ति बाधित