-रांची नगर निगम ने शहरवासियों को दी बड़ी राहत

-पहले 31 मई थी डेडलाइन, आई नेक्स्ट की खबर पर बढ़ाई गई तिथि

RANCHI: रांची शहर के ढाई लाख भवन मालिकों को रांची नगर निगम ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। ये लोग अब अपने घरों में क्भ् जून तक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा सकते हैं। पहले इसकी डेडलाइन फ्क् मई थी। इस संबंध में आई नेक्स्ट ने सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी कि आखिर इतने कम समय में लोग कैसे हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएंगे। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए रांची नगर निगम ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की डेट क्भ् दिन बढ़ा दी है। प्रेस कांफ्रेंस में रांची नगर निगम के नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि लोग रांची नगर निगम में पैनल एजेंसी के जरिए या खुद से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपने घरों में बनवा सकते हैं।

एक साथ बॉक्स में।

तीन तरह के मॉडल को अप्रूवल

रांची नगर निगम ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम घरों में बनवाने के लिए तीन तरह के मॉडल को अप्रूवल किया है। उसी के आधार पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाना है।

मॉडल ए: तीन हजार वर्गफीट से कम क्षेत्रफल वाले घर

जो घर फ् हजार वर्गफीट से कम क्षेत्रफल पर बने हैं, उसके लिए मॉडल ए को रांची नगर निगम ने अप्रूवल दिया है। इसमें एक हजार वर्गफीट क्षेत्रफल वाली छत के लिए रिचार्ज पिट की क्षमता ख्00 घनफीट होगी। हालांकि, छत के क्षेत्रफल के अनुसार, रिचार्ज पिट की क्षमता घट-बढ़ सकती है। इसको बनवाने में क्ब्,भ्00 रुपए की लागत आएगी। इसके लिए रांची नगर निगम में चयनित एजेंसी के जरिए या आप खुद किसी भी राजमिस्त्री से इसको बनवा सकते हैं।

मॉडल बी: फ् हजार या उससे अधिक वर्गफीट या जी प्लस-ख् भवन

ऐसी इमारतें जिसका क्षेत्रफल फ् हजार से अधिक या जी-प्लस टू हैं, उनके लिए मॉडल बी को अप्रूवल दिया गया। इस मॉडल की अनुमानित लागत फ्फ् हजार रुपए है। हालांकि भवन के आकार के अनुसार इसकी क्षमता भी घट-बढ़ सकती है।

मॉडल सी: फ् हजार वर्गफीट से अधिक जी प्लस-फ् भवन

रांची नगर निगम ने फ् हजार वर्गफीट से अधिक जी प्लस-फ् भवनों के वाटर हार्वेस्टिंग के लिए मॉडल सी को अप्रूवल दिया है। जिसकी लागत फ्9,फ्00 रुपए आएगी। इस मॉडल में पुराने ड्राई बोर इस्तेमाल करने पर इसकी लागत ख्ख् हजार रुपए आएगी। वाटर हार्वेस्टिंग के लिए पुराने ड्राई बोर या कुएं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नगर निगम की डिजाइन अनिवार्य

रांची नगर निगम क्षेत्र के भवन मालिक अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण खुद से कराने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें रांची नगर निगम की तरफ से अप्रूवल की गई डिजाइन का पालन करना होगा।

बॉक्स

टॉल फ्री नंबर क्800क्ख्क्ख्ख्ब्क् पर करें संपर्क

रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करवाने के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लोग रांची नगर निगम की तरफ से जारी किए गए टॉल फ्री नंबर-क्800क्ख्क्ख्ख्ब्क् पर कॉल कर सकते हैं।

बॉक्स

जिला स्कूल कैंपस में डिमांस्ट्रेशन कल

रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर रांची नगर निगम के लोग डिमांस्ट्रेशन देखकर इसकी जानकारी ले सकें। इसके लिए रांची नगर निगम एक जून को जिला स्कूल में डेढ़ बजे डिमांस्ट्रेशन का आयोजन कर रहा है। इसमें रांची शहर के बिल्डर्स और रांची शहर के सभी प्लम्बर को आमंत्रित किया गया है।

सरकारी भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

रांची नगर निगम ने रांची शहर में स्थित सभी सरकार भवनों को पत्र लिखकर उनसे रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाने के लिए कहा है। रांची नगर निगम ने इसको लेकर लोगों से सहयोग करने की अपील की है। रांची शहर में स्थित अधिकतर सरकारी भवन ऐसे हैं, जिनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं है। इस कारण बरसात का पानी बहकर बेकार चला जाता है।