-बरसात से पहले लगना है सिस्टम, 15 दिन में आ रहा मानसून

-रांची नगर निगम की डेडलाइन हो रही खत्म

-इस साल भी यूं ही बह जाएगा बरसात का पानी

RANCHI: रांची में मानसून दस्तक देने को है। क्भ् दिन के बाद कभी भी मानसून आ जाएगा और बरसात शुरू हो जाएगी। लेकिन लगता है कि इस साल भी बरसात का पानी यूं ही बह जाएगा और वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए इस पानी को बचाने की बात सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रह जाएगी। क्योंकि घरों में वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का रांची नगर निगम का फरमान बरसात से पहले पूरा होता नहीं दिख रहा है। रांची नगर निगम ने पिछले दिनों लोगों को एक महीने का समय दिया कि लोग अपने-अपने घरों और बिल्डिंगों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लें। इसके लिए फ्क् मई तक का समय दिया गया है, यह समय पूरा होने वाला है। वहीं, स्थिति यह है कि रांची नगर निगम अब तक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए क्क् एजेंसियों से प्रेजेंटेशन लिया था। इसके बाद कुछ पांच एजेंसियों का चयन हुआ है, जो इसका काम करेंगी।

ढाई लाख घर चिन्हित

रांची नगर निगम ने ढाई लाख घरों को वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए चिन्हित किया है। इसमें छोटे घरों से लेकर बड़ी-बड़ी इमारते तक शामिल हैं। लेकिन सवाल यही है कि आखिर इतने कम समय में इतने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कैसे लगेगा। आखिर कौन कंपनी होगी, जो इतने कम समय में इतना काम कर पाएगी।

लापरवाह नगर निगम

रांची नगर निगम एक तरफ जहां रांची के लिए नए-नए नियम बनाता है, वहीं वह रूल्स समय से पूरा ही न हो इसकी व्यवस्था भी खुद ही करता है। निगम जो डेडलाइन तय करता है। उसकी बानगी पहले भी देखी गई और अब वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के मामले में भी यही लापरवाही रांची नगर निगम की देखने को मिल रही है।

फंसेगा सेल्फ असेसमेंट

वाटर हार्वेस्टिंग लगे, यह सभी लोग चाहते हैं। सभी चाहते हैं कि घरों से बरसात का पानी न बहे। लेकिन रांची नगर निगम ने वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जो समय सीमा तय की है और अभी तक उसकी जो प्रक्रिया है उसको देखकर तो लगता है कि शहर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लग पाएगा। रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स को लेकर जो सेल्फ असेसमेंट जारी किया गया है उसमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना अनिवार्य है। ऐसे में जिनके घरों में यह नहीं लग पाएगा वे लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर फिर होल्डिंग टैक्स कैसे जमा होगा।

वर्जन

रांची नगर निगम शहर के सभी भवन मालिकों से अपील की गई है कि लोग अपने-अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लें। इसके लिए निगम ने एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोग नगर निगम से संपर्क कर मदद ले सकते हैं।

-प्रशांत कुमार, नगर आयुक्त रांची नगर निगम